June 15, 2026

पीलीभीत एनकाउंटर केस में 43 पुलिसवालों को राहत-

Spread the love

पीलीभीत एनकाउंटर केस में 43 पुलिसवालों को राहत, उम्रकैद की जगह 7 साल की सजा

 

हाईकोर्ट ने पीलीभीत फर्जी एनकाउंटर मामले में 43 पुलिसवालों को सात साल की सजा सुनाई है। यह केस 10 सिखों के फर्जी एनकाउंटर का है। आज से 31 साल पहले इन लोगों को बस से उतारकर, उन्‍हें खालिस्‍तान लिबरेशन फ्रंट का सदस्‍य बताकर एनकाउंटर किया गया था। यह घटना 12 जुलाई 1991 को हुई थी। कोर्ट ने 57 पुलिसवालों को दोषी पाया था और उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने इनमें से 43 की सजा सात साल की कर दी।