June 10, 2026

पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक को बताया चौकीदार

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर खुद को चौकीदार बताते हुए ट्वीट किया और कहा कि न सिर्फ मैं बल्कि इस देश का हर नागरिक चौकीदार है। उन्होंने कहा कि आपका चौकीदार देश की सेवा कर रहा है। देश की प्रगति के लिए जो भी व्यक्ति मेहनत कर रहा है वह चौकीदार है।

अपने हैंडल से ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”देश का हर व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ रहा है वह चौकीदार है। देश को आगे बढाने के लिए जो भी व्यक्ति कठिन परिश्रम कर रहा है वह चौकीदार है। मैं अकेला नहीं हूं।”

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ”आज, देश का हर नागरिक कह रहा है कि मैं भी चौकीदार हूं। पीएम ने एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है जिसमें लिखा है #MainBhiChowkidar।” अपने ट्वीट के साथ पीएम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देश के अलग अलग राज्यों के लोगों को दिखाया गया है। वीडियो में पीएम मोदी की योजनाओं का बखान किया गया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते खुद को चौकीदार बताया था। पीएम के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने उनपर करारा हमला बोला था और कहा था कि देश का चौकीदार सो रहा है और चोर चोरी करके भाग रहे हैं।