भारतीय वायुसेना के पायलट की पाकिस्तान के कब्जे में होने की पुष्टि के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिन में दूसरी बार हाइलेवल मीटिंग बुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर बुलाई गई इस बैठक में तीनों सेना के प्रमुख और एनएसए अजित डोभाल मौजूद हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह भी हाइलेवल बैठक बुलाई थी। बता दें कि पीएम मोदी के घर पर चल रही यह बैठक लगभग 1 घंटे 20 मिनट तक चली। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे पाकिस्तान की हिरासत से पायलट की ‘तत्काल और सुरक्षित वापसी’ की उम्मीद है।
बुधवार शाम विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान यह सुरक्षित करे कि सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।




More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-