September 29, 2026

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन

Spread the love

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले जनता से तीन बार भारत माता की जयकार करवाई। पीएम ने कहा कि आज एक फेज के मेट्रो का लोकार्पण हुआ है वहीं दूसरे फेज का उद्घाटन भी हो गया। आज आप सबके साथ मेरा भी वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है। यहां आने से पहले मैंने अहमदाबाद मेट्रो में सफर किया। उस दौरान लोगों का उत्साह और उनकी खुशी को अनुभव किया, सच में मन आनंद से भर गया। उत्तरायन में जैसे लोग छत पर खड़े होकर पतंग उड़ाते हैं, वैसे ही आज छत पर खड़े होकर लोग अपनी मेट्रो का स्वागत कर रहे थे।