June 26, 2026

पीएम मोदी के फोटो के बगल में लगे 56 इंच की टीवी हुई चोरी- दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

 

*पीएम मोदी के फोटो के बगल में लगे 56 इंच की टीवी हुई चोरी*

 

 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बता दें कि रविवार को सीएम योगी के आगमन के पूर्व चोरों के द्वारा दो दुकानों में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया गया था. वही ताजा मामला गोसाईपुर चौकी क्षेत्र के भैटौली नंद घर का है जहां पर बच्चों को देखने के लिए लगाया गया 56 इंच की टीवी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. पिता की तबीयत खराब होने के कारण वॉचमैन ड्यूटी पर मौजूद नहीं था.वॉचमैन ने बताया कि बीती रात चोरों ने नंद घर में लगे 56 इंच की टीवी को उठा ले गए. सुबह जब नंद घर पर स्टाफ पहुंचे तो नंद घर का ताला टूटा देख भयभीत हो गए अंदर जब प्रवेश किया गया तो देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में लगे 56 इंच की टीवी चोरी हो गई है. चोरी की सूचना गोसाईपुर पुलिस चौकी पर दिया जा चुका है. घंटो बीत जाने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।