एक तरफ पीएम मोदी समेत बीजेपी के दिग्गज नेता ‘मैं भी चौकीदार हूं’ की मुहिम चला रहे हैं, तो दूसरी ओर पार्टी के ही एक सांसद ने प्रधानमंत्री की चौकीदारी को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर मचा तूफान अब सियासत के गलियारों में भी उतर आया है।
टिकट कटने के बाद अब तक शांत रहे सदर से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा रविवार को सोशल मीडिया पर मुखर हो गए। सोशल मीडिया पर शेयर हुई सुब्रमण्यम स्वामी से जुड़ी एक खबर पर टिप्पणी करते हुए सदर सांसद ने लिखा है कि अपने पूरे जीवन में उन्होंने कभी चौकीदार को एसपीजी के सुरक्षा घेरे में नहीं देखा। इतना ही नहीं अंत में उन्होंने शायद चौकीदार कमजोर है, भी लिखा है।
सोशल मीडिया पर रविवार शाम एक खबर वायरल हुई, जिसके शीर्षक में लिखा था कि बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मैं ब्राह्मण हूं, नाम में नहीं लगा सकता चौकीदार। इस खबर को हरदोई निवासी शैलेंद्र राजपूत ने शेयर किया। इस पर ही सांसद अंशुल वर्मा ने अंग्रेजी में लंबी टिप्पणी की।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक