August 13, 2026

*पीएम मोदीने प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के लाभार्थियों से की बात*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री जनऔषधि परियोजना के लाभार्थियों से बात की। उन्होंने कहा कि इस योजना से बीमारी के कारण संकट में फंसे परिवारों को मदद पहुंचाई जा रही है। हमारी सरकार कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध करा रही है। हार्ट स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण से जुड़े इक्यूपमेंट्स के दाम कम किए गए हैं

उन्होंने कहा कि 2008 से लेकर 2014 तक 6 वर्षों में केवल 80 दुकानें खोली गई। लेकिन 2014 के बाद 5 साल से भी कम अवधि में 5 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए। आजादी के 65 वर्ष में देश में 7 एम्स बने थे। बीते पांच साल में 15 एम्स या तो बन चुके हैं या बनने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले साढ़े चार साल में मेडिकल क्षेत्र में एमबीबीएस और स्नातकोत्तर की 31,000 सीटें बढ़ाई गई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, कोई इलाज से वंचित न रहे इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सभी जन औषधि केंद्र संचालकों को मेरा कहना है कि आपको साल में एक बार अपने ग्राहकों का छोटा सा सम्मेलन करना चाहिए, जिससे वो और लोगों को भी इस विषय में बताएं और जागरूक करें।