September 27, 2026

*पीएम मोदीकी संकल्प रैली में फुलप्रूफ होगी सुरक्षा, 4000 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात*

Spread the love

आने वाले 3 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में एनडीए की एक बड़ी रैली होने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शिरकत करेंगे और उसे संबोधित करेंगे। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच पटना में हो रही इस रैली के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट के साथ कई निर्देश भी दिए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी है कि पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए पुलिस के 4000 जवान तैनात रहेंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हॉस्पिटल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले की जांच की जाएगी।

मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्ते से गांधी मैदान के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट से बेली रोड होते हुए गांधी मैदान तक बांस के बल्ले से बेरीकेटिंग किए जा रहे हैं।