वाराणसी : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कमल सन्देश यात्रा की शुरुआत के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद वाराणसी पहुंचे और इसकी शुरुवात की। इस यात्रा में बाइक सवार बीजेपी कार्यकर्ताओं को सीएम ने मंच से अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया था, लेकिन सूबे की मुखिया के बातों को नजरअंदाज कर इसका जमकर मखौल उड़ाया गया।


सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सन्देश रैली को अनुशासन के तहत निकाला जाये और कानून न तोडा जाये। इसके बावजूद भी कारकर्ता बाज नहीं आये, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन सवार रैली के आखरी पड़ाव जिला मुख्यालय पहुंचे जहाँ उन्हें खाने के लिए पैकेट दिया गया। पैकेट को और पानी के बोतलों को जहाँ तहाँ इन कार्यकर्ताओं ने फेक दिया और पीएम के स्वच्छ भारत अभियान को ताक पर रख दिया।

पीएम के संसदीय क्षेत्र में खुद पीएम ने अस्सी घाट पर हाँथ में झाड़ू लेकर स्वक्षता अभियान की शुरुवात की थी। लेकिन उनके ही काशी के कार्यकर्ता उनके ही इस सन्देश को अनदेखा कर दिया और सडकों पर जहाँ तहाँ खाने का पैकेट फेक वहां से चलते बने। पूरा जिला मुख्यालय परिसर और वहां की सड़कें बीजेपी कार्यकर्ताओं के कृत्यों का गवाह बनी है।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza