April 27, 2026

पीएम की अपील के बाद बोले आमिर खान, मैं किसी पार्टी का प्रचारक नहीं,

Spread the love

पीएम की अपील के बाद बोले आमिर खान, मैं किसी पार्टी का प्रचारक नहीं, वोट देने का फैसला खुद करें लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई है। कुछ द‍िन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र के शीर्ष लोगों को ट्वीट कर मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की थी। इसी क्रम में उन्‍होंने बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान से भी पीएम मोदी ने युवाओं को वोट देने के ल‍िए जागरूक करने की अपील की थी।

अब आमिर ने कहा है कि वोट जरूर दें, लेकिन किसे-ये फैसला खुद करें। बता दें कि हाल ही में आमिर खान ने अपना 54वां जन्‍मद‍िन मनाया। इस मौके पर उन्‍होंने मीडिया के सामने केक कट किया और बर्थडे सेलिब्रेट किया। मीडिया से बातचीत में आमिर खान लोकसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल का भी जवाब द‍िया।

आमिर खान से जब पूछा गया कि प्रचार के ल‍िए आपका नाम भी शामिल हो रहा है तो उन्‍होंने कहा कि “ये बात अच्छी और सही है कि ज़्यादा से ज्‍यादा लोग इस प्रक्रिया से जुड़े हैं।” उन्‍होंने पीएम मोदी के इस अभियान की सराहना की और कहा कि सेलेब्‍स का कहना काफी लोगों पर असर करता है।