पीएफआई के दोनों सदस्यों से पुलिस की पूछताछ हुई पूरी, घर से बरामद हुए मोबाइल से खुलेंगे कई राज
वाराणसी।ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले पर धार्मिक भावना भड़काकर चंदा इकट्ठा करने के आरोपी पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के सदस्य रिजवान और मोहम्मद शाहिद से पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई।रामनगर थाने में दोनों से लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार की शाम पांच बजे जिला जेल में दाखिल करा दिया गया।आदमपुर के आलमपुरा निवासी शाहिद के घर से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया।मोबाइल से कई अहम साक्ष्य निकल सकते हैं और अन्य रिकॉर्ड और पीएफआई के बड़े नेताओं के नंबर होने का अंदेशा है।बरामद मोबाइल से मिटाए गए डाटा को भी रिकवर कराया जाएगा। पुलिस ने करीब साढ़े 45 घंटे की रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ की।
आपको बता दें कि एटीएस वाराणसी यूनिट ने 24 सितंबर को आदमपुर के शाहिद और जैतपुरा कच्चीबाग के रिजवान को कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया था।एटीएस को दोनों के कब्जे से पीएफआई से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप में पीएफआई के बड़े नेताओं के फोटो, उनके साथ बैठकों का वीडियो बरामद हुआ।ज्ञानवापी मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काकर चंदा वसूलने और अन्य कई जानकारियां एटीएस के हाथ लगी थी।कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा गया। पुलिस ने पूछताछ और अहम जानकारियों के लिए दोनों को 27 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे के बाद जिला जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया था।
मोबाइल में कई अहम राज
पुलिस ने साढ़े 45 घंटे की पूछताछ में दोनों से कई राज उगलवाए।फंडिंग करने वालों के नाम-पते, बैंक खातों का विवरण और चंदा स्रोत के बारे में जानकारियां जुटाई।दोपहर में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शाहिद के घर से उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद किया।मोबाइल में कई अहम राज हैं। इसमें केरल से लेकर लखनऊ, नई दिल्ली के पीएफआई के बड़े पदाधिकारियों के नंबर भी हो सकते हैं। डिलीट हुए डेटा को भी रिकवर कराने के लिए फोरेंसिक और साइबर सेल की मदद ली जाएगी। विवेचक के रूप में एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने दोनों को शाम पांच बजे जिला जेल को सौंपा।
FTR




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ