November 6, 2026

पीआरएसयू: दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी 29 से

Spread the love

प्रयागराज :  प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में ‘क्षेत्रीय इतिहास लेखन के निर्माण में चुनौतियां, समस्याएं एवं समाधान तथा इतिहास लेखन के निर्माण में पुस्तकालयों की उपादेयता’ विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

संगोष्ठी का उद्घाटन 29 मार्च को होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने दी है। बताया कि कार्यक्रम का समापन 30 मार्च को होगा।
कार्यक्रम में देश के जाने-माने शिक्षाविद् अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह करेंगे।