October 30, 2026

पिपराइच थाने पर प्रेक्षकगण व एसपी नार्थ ने प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों तथा संभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक-

Spread the love

*पिपराइच थाने पर प्रेक्षकगण व एसपी नार्थ ने प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों तथा संभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक*

 

 

 

गोरखपुर। सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षकगण व पुलिस अधीक्षक उत्तरी पिपराइच थाने पर संभ्रांत नागरिकों व प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन करने को कहा कोई भी प्रत्याशी क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करेगा अगर उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रत्याशीगणों से उम्मीद यही किया जाता है कि चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए प्रत्याशीगण अपना प्रचार प्रसार करने का कार्य करेंगे जिससे किसी अन्य प्रत्याशी या ग्रामवासी को किसी प्रकार की प्रचार प्रसार करने में असुविधा ना होने पाए प्रत्याशीगण प्रचार के दौरान यह भी ध्यान देंगे कि किसी भी मतदाता को प्रलोभन देकर मतदान करने की कोशिश ना करेंगे अगर किसी को प्रलोभन देने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई प्रशासन करने के लिए बाध्य होगी प्रत्याशीगण शासन प्रशासन का मदद करें उनके सहयोग के लिए शासन प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।