*पिण्डरा विधायक ने जिलाधिकारी से बैठकर जनता को समस्याओं को देखते हुए 70 परसेंट क्षेत्रो में बहाल कराया बिजली*
*बड़ागांव/ पिण्डरा* – विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार कर हड़ताल किए जाने के कारण विद्युत उपकेंद्र के बंद होने से जनता त्रस्त रही जिसको देखते हुए पिंडरा विधानसभा के विधायक डॉ अवधेश सिंह के द्वारा जनता की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया जिसके बाद जिलाधिकारी ने एक टेक्निकल टीम गठित कर उपकेंद्रों पर भेज कर समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है,पिंडरा विधानसभा के लगभग 70 परसेंट क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बहाल कराया गया,ग्रामीण क्षेत्र के पिंडरा, नेवादा व तरसड़ा कठिराव,कुड़ी उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बहाल किया गया।वही अनेई फीडर को दोपहर में लगभग 3 से 4 घण्टे के लिए बहाल किया गया था ,जानकारी के अनुसार अभी सिंधोरा उपकेंद्र को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही अनेई फीडर पर भी टेक्निकल टीम को भेजकर ठीक करा दिया जाएगा,विधायक जी के मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत के अनुसार विधायक जी का पूरा प्रयास है कि देर रात तक पिंडरा विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्रों में बिजली चालू हो जाएगी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-