*पास्को के तीन वांछित अपराधी हण्डिया पुलिस द्वारा किए गये गिरफ्तार*
हण्डिया प्रयागराज।अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान में हण्डिया पुलिस ने आज मंगलवार के दिन पास्को एक्ट के तीन वांछितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध मीटिंग में मुकदमे के वांछित अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु दिए कड़े निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक हण्डिया धमेन्द्र कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी बरौत सूर्य प्रकाश दुबे अन्य पुलिस के साथ अपराधियो की तलाश में लगे थे तभी सूचना पर थाने में दर्ज मुकदमा 250/2022 व पास्को के वांछित राजमणि पाल पुत्र कामता प्रसाद उम्र 57 वर्ष व रामजी पाल पुत्र कामता प्रसाद उम्र 50 वर्ष तथा छत्रपति पाल पुत्र रामशिरोमणि उम्र 28 वर्ष निवासीगण रायपुर थाना हण्डिया प्रयागराज को सिधवार नगर पुलिया से गिरफ्तार किए।पुलिस का कहना है कि आरोपी को थाने पर लाने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही को पूरा कर उन्हें न्यायालय रवाना किया गया।
FTR

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-