August 26, 2026

पाली देर रात कोट मुंडारा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, मोके पर ही मृत्यु हो गयी – विजय परमार

Spread the love

क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो राष्ट्रीय सुझाव अनुसार वेस्ट झोंन अध्यक्ष विजय परमार ओर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राखेखा के निर्देशन में CIB इन्वेस्टिगेटर देवेन्द्र राठौड़ ओर टीम ने किया सेवा का कार्य

पाली देर रात कोट मुंडारा के बीच मेन रोड़ पर पैदल जा रहे सोहनलाल गरासिया को किसी अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर इतनी जोर से थी कि सोहनलाल की मोके पर ही मृत्यु हो गयी जिसकी उम्र 30 वर्ष के लगभग थी। यह लड़का बाली के आस पास ही मजदूरी का कार्य करता था। सेवा भावि ओर प्रशासन मोके पर पहुचे ओर उसकी शिनाख्त करने पर उनके पिताजी बाली आस पास ही किसी बेरे पर ही काम करते थे। उनको बुलाकर सुबह पोस्ट मॉर्टम करवाया गया। गरीब परिवार से था अतः उनकी स्थिति खराब थी उनके देखरेख करने वाला अन्य कोई नही था उनके पिताजी ने उनके बेटे का दाह संस्कार यही करने का बोला प्रसासन से उनके दाह संस्कार करने के लिए यही तैयारियां की CIB और हिन्दू संगठन सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओ को बुलाकर उस बालक का प्रसासन की मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया। इस मौके बाली थाना अधिकारी खेताराम जी मीणा दिनेश जी विश्नोई गौ सेवक देवेंद्र सेन देवा बाली विहिप बजरंगदल बाली सेवा संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हरीशजी परमार, रविजी कुमावत, सुकनजी सोलंकी, भरतजी गवारिया जितेंद्र बिदावत अरविंद बिदावत पहलाद बी रावत सहित उपस्थित रहे