October 14, 2026

पाकिस्तान की सना रामचंद असिस्टेंट कमिश्नर बनी- अजय मिश्रा

Spread the love

दिल्ली

 

पाकिस्तान की सना रामचंद असिस्टेंट कमिश्नर बनी है, इसमें ख़ास बात यह है कि वह हिन्दू हैं और पाकिस्तान में पहली बार एक हिंदू लड़की असिस्टेंट कमिश्नर बनी है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए सना को सेंट्रल सुपीरियर सर्विस (CSS) पास करनी पड़ी। इसके बाद उनका चयन पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (PAS) में हुआ। यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी प्रशासनिक परीक्षा है। आपको बता दें सना पेशे से MBBS डॉक्टर भी हैं।

 

मैं बेहद खुश हूं, लेकिन हैरान नहीं : सना रामचंद

 

CSS की लिखित परीक्षा में 18,553 कैंडिडेट्स शामिल हुए। इनमें 221 पास हुए। सना ने स्थानीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं, लेकिन हैरान नहीं। मुझे बचपन से ही कामयाबी की ललक है और मैं इसकी आदी हो चुकी हूं। मैं अपने स्कूल, कॉलेज और FCPS की परीक्षा में भी टॉप कर चुकी हूं।’