पाकिस्तान की संसद की कार्यवाही 3 अप्रैल तक स्थगित, PM इमरान खान आज रात करेंगे देश को संबोधित
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan News) में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) आज रात राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे. इसकी जानकरी पाकिस्तान सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने ट्विटर पर दी है. इसी बीच, तीन अप्रैल तक नेशनल असेंबली की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है. बता दें कि तीन अप्रैल को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी. फवाद चौधरी ने यह भी बताया कि राष्ट्र के नाम संबोधन के साथ ही इमरान खान ने नेशनल सिक्योरिटी समिति (Imran Khan summons NSC) को मीटिंग के लिए समन भी भेजा है.
आपको बता दें कि पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के लिए सबसे बड़ी समिति है. इस समिति की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री करते हैं. नेशनल सिक्योरिटी समिति की बैठक में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, खूफिया विभाग के उच्च अधिकारी और सरकार के कई बड़े मंत्री शामिल होते हैं. मंत्री फवाद चौधरी के अनुसार यह बैठक पीएम आवास पर होगी.
पीएम इमरान खान का ये संबोधन पहले बुधवार (30 मार्च) को होना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसे टाल दिया गया था. इसकी जानकारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सीनेटर फैसल जावेद खान ने एक ट्वीट के ज़रिए दी थी.
अपनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने से पहले पीएम इमरान खान ने इस्लामाबाद में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था. उनकी इस रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे. रैली में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी गठबंधन की सरकार गिराने के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है और उन्होंने कहा था कि समय आने पर वे इसके सबूत भी दिखाएंगे.
अविश्वास प्रस्ताव पर आज पाक संसद में चर्चा
प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो चुका है और अब पाकिस्तान नेशनल असेंबली में आज शाम को इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सचिवालय की तरफ से बुधवार की रात को ही आदेश जारी कर दिया गया था. बीते सोमवार यानि 28 मार्च को पाकिस्तानी मुस्लिम लीग (PML-N) ने अध्यक्ष शाहबाज़ शरीफ ने पाकिस्तान असेंबली में इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. प्रस्ताव के नेशनल असेंबली में पेश होने के बाद असेंबली को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-