पश्चिम बंगाल चुनाव।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा में एक फायर ब्रांड नेता के तौर पर प्रसिद्ध हैं। शायद यही कारण है कि, पूरे देश में उन्हें सुना और पसंद किया जाता है। बंगाल चुनाव के चलते आज सीएम योगी बंगाल के पुरुलिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए ममता सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।उन्होंने कहा कि, बंगाल की धरती ने कई महापुरुष दिए हैं। उन्होंने नाम गिनाते हुए कहा कि, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जगदीश चंद्र बसु, नेता जी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुष बंगाल की धरती ने ही दिए है। उन्होंने कहा कि, बंगाल की धरती देश को जीविका देने वाली है। यहां की धरती परिवर्तन की धरती रही है। सीएम ने ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि, यहां पर टीएमसी की गुंडागर्दी देखकर मन खिन्न होता है।





More Stories
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-
कोलकाता पहुंची टीम योगी के साथ मीटिंग में उद्यमियों ने योगी सरकार के प्रयासों को सराहा-
सियालदह ट्रेन पर पथराव करने वाले 4 लोग गिरफ्तार-