November 3, 2026

पशु आहार विक्रेता की सड़क दुर्घटना में मौत-

Spread the love

_*चोलापुर – अपडेट*_

 

*पशु आहार विक्रेता की सड़क दुर्घटना में मौत…*

 

*मंगलवार को बारिश के बाद देर शाम दोस्तों संग ऑटो से घूमने निकले पशु आहार विक्रेता अखिलेश यादव निवासी काकलपुर की सरिया लदे पिकअप से पास लेते समय सरिया के सर में घुसने से मौत हो गयी।*

 

ज्ञात हो कि मृतक अखिलेश अपने औरा स्थित दुकान से साथियों के साथ रिंग रोड पर खाने पीने के बाद वापस आ रहे थे।चर्चाओं के अनुसार अखिलेश ऑटो से सिर को बाहर निकाला हुआ था। सरिया लदे पिकअप को पास लेते समय छड़ अखिलेश के सिर को पार कर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।ऑटो उसी साथी में से एक का था। पुलिस अन्य साथियों को लेकर पूछ ताछ कर रही है.थाने पर सुबह से ही परिजन मौजूद है।