November 3, 2026

परमहंस आचार्य ने अयोध्या से चुनाव लड़ने का किया ऐलान-

Spread the love

*परमहंस आचार्य ने अयोध्या से चुनाव लड़ने का किया ऐलान*

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अनशन करने वाले जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कहा कि वे भाजपा के सिंबल पर अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं, यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो ठीक है। नहीं तो मैं स्वतंत्र रुप नामांकन करूंगा। मैं टिकट नहीं मांगूंगा, मैं धर्माचार्य हूं। उन्हें मुझसे पूछने आना चाहिए। मैं किसी भी तरह से बहुमत से जीतूंगा।