वाराणसी: जंसा पुलिस तथाकथित पत्रकार की तलाश में जुटी जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी गांव निवासी विकास श्रीवास्तव पुत्र दिनेश श्रीवास्तव के खिलाफ जनसा पुलिस ने साइना बेगम की तहरीर पर मदद के नाम पर 1 लाख रुपया हड़पने के आरोप में 504 506 एवं 406 आईपीसी का कदमा दर्ज किया है, पुलिस के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के परमंदापुर गांव निवासी मुन्ना हाशमी की पुत्री साइना बेगम की शादी 2015 में जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के समीर हाशमी के साथ हुआ था,शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया ,उसके बाद साइना ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया था जो न्यायालय में विचाराधीन है इसी दौरान विकास श्रीवास्तव ने साइना की मदद करने के लिए उससे 1लाख नगद ले लिया परंतु किसी प्रकार की मदद नहीं किया जब वह रुपया मांगने लगी तो विकास श्रीवास्तव ने साइना को गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए रुपए हड़प लिया, जनसा पुलिस आरोपी विकास श्रीवास्तव की तलाश कर रही है।।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-