September 5, 2026

पत्रकार के साथ अभद्रता में पीआरबी में तैनात केके मिश्रा लाइन हाजिर- अजय मिश्रा

Spread the love

थाना मड़ियांव अंतर्गत पत्रकार के साथ अभद्रता में तेज तर्रार ईमानदार प्रभारी निरीक्षक डायल 112 शिवा शुक्ला की बड़ी कार्रवाई।

मड़ियाओं थाने से चंद कदम की दूरी पर पत्रकार के साथ अभद्रता में पीआरबी में तैनात केके मिश्रा लाइन हाजिर।
*जांच कराने के लिए दिए गए आदेश।*
पत्रकार के साथ अभद्रता में तेज तर्रार प्रभारी निरीक्षक शिवा शुक्ला को अवगत कराया गया था की मड़ियाव थाने से चंद कदम की दूरी पर केके मिश्रा की खुलेआम दबंगई देखने को मिली थी पत्रकार के साथ अभद्रता के साथ गाली-गलौज और मुकदमा लिखवा कर जेल भेजने की भी धमकी दी गई थी।

प्रभारी निरीक्षक डायल 112 शिवा शुक्ला ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और पीआरबी भी में तैनात के के मिश्रा को तुरंत लाइन हाजिर किया गया।

काफी दिनों से लखनऊ में तैनात केके मिश्रा की बहुत शिकायतें थी।

जिसके चलते विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

लगातार पीआरबी में तैनात सभी पुलिस वालों पर कड़ी नजर रहती है प्रभारी निरीक्षक डायल 112 शिवा शुक्ला की
शिवा शुक्ला बड़ा ईमानदारी से अपना काम करती हैं।

*केके मिश्रा को तत्काल हटाया गया विभागीय जांच के आदेश दिए गए दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।*