पत्रकारों की सुरक्षा के कानून बनाना बेहद जरूरी
वाराणसी 25 अगस्त । बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए मै सभी पत्रकार साथियों से निवेदन करता हूं कि जैसा कि पूरे प्रदेश में कहीं ना कहीं हर दिन पत्रकारों के साथ कुछ न कुछ घटनाएं घटित हो रही है और कुछ पत्रकारों की हत्या भी हो चुकी है और इन तमाम घटनाओं से पत्रकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं जिसको को ध्यान में रखते हुए आज एक पत्रकारों के हित के लिए आज एक कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है जिससे पत्रकार अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके और हमारे तमाम पत्रकार साथियों को एकत्रित होकर आज पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की जानी चाहिए और जब तक पत्रकारों के हित के लिए और उनकी सुरक्षा के लिए एक कड़े कानून नहीं बनाए जाए तब तक सभी पत्रकार संगठन व पत्रकार साथी को एकत्रित होकर रोज अपने स्तर से इस मांग को उठाया जाए। जिससे कि जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जा सके जिससे पत्रकार निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में काम कर सके।
*दीपक कुमार सिंह*





More Stories
डेंगू से बचाव ही उपचार-
बिना मास्क वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने अभियान चलाकर किए चालान- अजय मिश्रा
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का बयान- अजय मिश्रा