गाजीपुर -जिले के आरटीआई मैदान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों तथा भाजपाइयों के वाहनों पर निषाद समाज के द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर कठवा मोड़ के पास धरना प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी किये जाने से जहां कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम उनकी ड्यूटी में आये करीमुद्दीन थाने पर तैनात सिपाही सुरेश वत्स ड्यूटी से लौट रहे थे। रास्ते में निषाद समाज के लोग आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जब कई पुलिसकर्मी सहित भाजपा की गाड़ियां वहां पहुंची तो अचानक पत्थरबाजी होने लगी जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। गम्भीर रुप से घायल सुरेश वत्स को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जनचर्चा हैकि पुलिस ने इसमें कारर्वाई करते हुए घटना में लिप्त करीब आधा दर्जन लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max