June 25, 2026

*पत्थरबाजों ने तोड़ फोड़, लूटपाट कर कश्मीरी पत्थरबाजों को भी पीछे छोड़ा*

Spread the love

*वाराणसी । शिवपुर थानाक्षेत्र के शिद्धिपुर तरना बायपास पर स्थित जॉनसन शोरूम पर सैकडों पत्थरबाजों ने अचानक पत्थर बरसाकर न सिर्फ आधादर्जन लोंगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया बल्कि हजारों रुपये गल्ले पर भी हाथ साफ कर दिया । घटना के चलते बाबतपुर वाराणसी मुख्य मार्ग घंटो जाम में फंसा रहा ।स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही ।संस्थान के व्यवसायी गुड्डू सिंह ने घायल कर्मचारियों को पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आधा दर्जन पत्थरबाजों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है ।उधर पकड़े गए पत्थरबाजों को छुड़ाने के लिये स्थानीय विधायक ने दबाव बनाना भी शुरू कर दिया जिसके चलते आसपास के छेत्र में तनाव पूर्ण माहौल बन गया हुआ* है ।