June 13, 2026

पति-पत्नी को बंधक बनाकर पीटा,मुकदमा दर्ज-

Spread the love

प्रयागराज : पति-पत्नी को बंधक बनाकर पीटा,मुकदमा दर्जl

 

FTR

प्रयागराज :शहर के राजरूपपुर इलाके में दंपती को बंधक बनाकर मारपीट, छेड़खानी और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने धूमनगंज थाने में अधिवक्ता श्रवण कुमार मिश्रा, छोटू चौहान, जिलाजीत और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना छह दिन पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि छोटू ने उनके पति को फोन करके वकील श्रवण कुमार के घर पर बुलाया। वहां जाने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए पति को बंधक बना लिया। फोन पर जानकारी मिली तो वह भी पहुंच गई, जहां उसे भी पति के साथ बंधक बना लिया गया। पति पर तमंचा सटाकर उसके जेवरात उतरवा लिए गए और सादे पेपर पर हस्ताक्षर करवाया गया। आरोपितों ने अश्लील हरकत की। उनके अधिवक्ता के आने पर किसी तरह बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या का कहना है कि तहरीर में घटना का कारण नहीं स्पष्ट किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।