June 19, 2026

पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा- अजय मिश्रा

Spread the love

मुंबई:

 

पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब महाराष्ट्र सरकार ने इसकी बिक्री पर बैन लगा दिया है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज कहा कि पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट की बिक्री को महाराष्ट्र में WHO, IMA और अन्य संबंधित सक्षम स्वास्थ्य संस्थानों से उचित प्रमाणीकरण के बिना अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

अनिल देशमुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, ‘कोरोनिल के तथाकथित परीक्षण पे IMA ने सवाल उठाए हैं और WHO ने कोविड के उपचार के लिए पतंजलि आयुर्वेद को किसी भी प्रकार कि स्वीकृति देने से इनकार किया है. ऐसे में जल्दीबाजी में किसी भी दवा को उपलब्ध करवाना और दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सराहना उचित नहीं है.’