बिहार : आए दिन अपराधिक गतिविधियों के द्वारा लूट खसोट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है ऐसे ही एक घटना आजमनगर प्रखंड के खुरियाल पंचायत में 11 दिसंबर 2020 को सुबह के समय एक CSP संचालक से खोडियाल कब्रिस्तान के पास से अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें ₹150000 (एक लाख पचास हजार रुपए )के साथ साथ लैपटॉप, फिंगर डिवाइस, स्वाइप मशीन एवं सीएसपी संचालक का आधार कार्ड लेकर अपराधी फरार होने में सफल हो गए थे।
सीएसपी संचालक द्वारा इसकी सूचना आजमनगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी । तदोपरांत आजमनगर थाना के प्रभारी मनीष कुमार रजक अपने दल बल के साथ जांच पर जुट गए जांच के उपरांत एक अपराधी को धर दबोचने में हुए कामयाब।
वहीं डीएसपी प्रेमनाथ राम के द्वारा बताया गया की इस घटना को अंजाम देने वाले एक अपराधी को अभी तक धर दबोचा गया है जिसका नाम मोहम्मद नजबुल पिता मोहम्मद सफिरूद्दीन, ग्राम धबोल, थाना प्राणपुर जिला कटिहार का स्थानीय निवासी है। तथा इस घटना से संबंधित सभी अपराधियों के लिए लगातार छापेमारी जारी है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-