**केजरीवाल के घर पर प्रदर्शन, तोड़फोड़**
**फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ पर टिप्पणी से लोग नाराज़**
नई दिल्ली। फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिए गए बयान के कारण सीएम अरविंद केजरीवाल को चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी। मनीष सिसोदिया ने लिखा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं।
गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए हैं। कश्मीरी पंडित सतीश टिक्कू के परिवार ने श्रीनगर कोर्ट में याचिका दाखिल करत हुए आतंकी बिट्टा कराटे के खिलाफ दोबारा केस ओपन करने की मांग की है। फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे ने ही कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का नेतृत्व किया था।
जून 1990 में गिऱफ्तार होने तक जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का नंबर एक हिटमैन था।
श्रीनगर सत्र अदालत ने बुधवार को सतीश टिक्कू के परिवार के वकील को 16 अप्रैल तक अपनी याचिका की हार्ड कॉपी दाखिल करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। 1991 में दिए एक इंटरव्यू में बिट्टा कराटे ने 1990 में 20 से ज्यादा कश्मीरी पंडितों की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। बिट्टा कराटे को घाटी में पंडितों का कसाई करार दिया गया था।
बिट्टा ने कैमरे पर स्वीकार किया था कि उसका पहला शिकार कश्मीरी हिंदू सतीश टिक्कू था।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-