September 25, 2026

*पंजाब: फिरोजपुर में पाकिस्तानी जासू गिरफ्तार*

Spread the love

पंजाब के फिरोजपुर में बॉर्डर सुरक्षा फोर्स (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस भारत-पाक सीमा की तस्वीरें ले रहा था।

एएनआई के अनुसार पकड़े गए जासूस के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड और कैमरा बरामद हुआ है। उसका मोबाइल नंबर पाकिस्तान के आठ समूहों से जुड़ा है। उसके पास से छह अन्य पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह अपने कैमरे से यहां स्थित बीएसएफ पोस्ट की तस्वीरें ले रहा था। फिलहाल आरोपी से सुरक्षाबल पूछताछ कर रहे हैं।