चंडीगढ़
पंजाब के गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक खेत से 11 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं जिनके बारे में संदेह है कि इन्हें पाकिस्तान से आए एक ड्रोन के जरिए गिराया गया। पंजाब पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजिंदर सिंह सोहाल ने बताया कि गुरदासपुर जिले में सीमा से एक किलोमीटर दूर स्थित सालच गांव के एक खेत में ग्रेनेड पाए गए।
रस्सी के सहारे ड्रोन से ग्रेनेड को नीचे उतारा गया—
पुलिस ने कहा कि ग्रेनेड का बक्सा लकड़ी के एक खांचे से जुड़ा था और उसे ड्रोन से नायलॉन की रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया था। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड को रविवार शाम को बरामद किया गया था। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल से ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल तलाशी अभियान चलाया।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-