राजधानी में पुलिस ने यूपी की रहने वाली पंजाबी मॉडल को हनीट्रैप केस में 50 हजार रुपए कैश और 19 लाख का चैक लेते हु रंगे हाथ पकड़ लिया. दरअसल पंजाबी मॉडल मिस्टर राजस्थान रह चुके एक युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख की मांग कर रही थी. परेशान युवक पुलिस के पास गया.
Jaipur: राजधानी में पुलिस ने यूपी की रहने वाली पंजाबी मॉडल को हनीट्रैप केस में 50 हजार रुपए कैश और 19 लाख का चैक लेते हु रंगे हाथ पकड़ लिया. दरअसल पंजाबी मॉडल मिस्टर राजस्थान रह चुके एक युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख की मांग कर रही थी. परेशान युवक पुलिस के पास गया. पुलिस ने पीड़ित को चैक और रुपए देकर मॉडल को देने को कहा. जैसे ही मॉडल ने रुपए और चैक लिए तो पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया.
पुलिस के मुताबिक संजय सर्किल थाना इलाके में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है. मामले में यूपी निवासी राधा सैनी को पुलिस ने 50 हजार रुपए कैश और 19 लाख रुपए का चैक लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. दरअसल पुलिस के पास मिस्टर राजस्थान रह चुके युवक अनीश ने शिकायत दी थी कि एक युवती जिसका नाम राधा सैनी है और वो पंजाबी अलबम में काम कर चुकी है. वो दुष्कर्म में फंसने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की मांग कर रही है. इधर पुलिस ने पीड़ित युवक को 50 हजार कैश और 19 लाख का चैक लेकर मोहम्मदी होटल में बुलाया. जैसे ही मॉडल वहां पहुंची और कैश के साथ चैक लेने लगी तो संजय सर्किल थाना प्रभारी मोहम्मद शफीक के नेतृत्व में टीम ने रेड की कार्रवाई कर दी. इस दौरान पंजाबी गानों में काम करने वाली मॉडल रंगे हाथ पकड़ गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-