बिहार से MVD INDIA NEWS के लिए मो0 नदीम अशरफी कि रिपोर्ट
*दिख रहा है पंचायती राज के फलता फूलता विकास में चोरी*
अब पंचायती राज का कार्यकाल समाप्त होने को है जिसमें विकास कार्य बृहद पैमाने पर की गई थी लेकिन बिकास कार्य में कितनी चोरी है और कितना विकास वह सड़कों पर रेंगती हुई नजर आ रही है।
खबर आजमनगर प्रखंड के धनिया पंचायत की है। जहां पर मुखिया धीरेंद्र कर्मकार द्वारा तमाबाड़ी गांव के वार्ड नंबर 8 में एक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया था। जिसका निर्माण महज एक से डेढ़ वर्ष पुर्व ही हुई थी। जो अब गड्ढे में तब्दील हो चुका है। गड्ढा होना तो स्वभाविक था क्योंकि ढलाई सिर्फ एक से डेढ़ इंच ही की गई थी। जो सड़क या यूं कहें सड़क नहीं बल्कि गड्ढा है।जिसका परिणाम है कि आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
आखिर ऐसे विकास कार्य किए ही क्यों जाते हैं जिसका देखरेख करने वाला कोई न हो। जो विकास वक्त से पहले दम तोड़ देती है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है और अगर है तो कहां है।
हमारा मकसद यह है कि DDC के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ऐसे विकास कार्यों को अति शीघ्र संज्ञान में लें ताकि उन विकास कार्यों को उनका वास्तविक स्वरूप मिल सके।

More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-