*पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव का उपजिलाधिकारी राजातालाब ने किया निरीक्षण*
रोहनिया-भीमचंडी स्थित पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव का उप जिलाधिकारी राजातालाब मड़िकण्डन ए ने बृहस्पतिवार को धर्मशालाओं के साथ साथ गंधर्व सागर तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धर्मशाला में स्थानीय कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जा को हटवाया। और पंचकोशी यात्रियों के लिए बिजली तथा पानी की समुचित व्यवस्था तथा धर्मशाला में विश्राम के लिए साफ सफाई करने के लिए संबंधित कर्मचारियों ग्राम प्रधान को भी आदेश दिया। और कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत व असुविधा नहीं होनी चाहिये।
इस मौके पर नागेन्द्र कुमार मिश्र,दयाशंकर मिश्र,संजय मिश्र ,चन्दन मिश्र,रोहित मिश्र,आचार्य अमित कुमार पाण्डेय इत्यादि पुजारी गण उपस्थित रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-