*न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ में कोविड-19 की रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान का आयोजन*
संस्थान के निदेशक के कार्यालय द्वारा सूचित किया गया की आज दिनांक 7 जून, 2021 दिन सोमवार को न्यायिक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश विनीत खंड गोमती नगर लखनऊ में प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी उत्तर प्रदेश के प्रयासों एवं संस्थान के निदेशक श्री राम मनोहर नारायण मिश्र के निर्देशन में शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कोविड वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 व्यक्तियों यथा- संस्थान के माननीय अध्यक्ष महोदय एवं निदेशक के परिवार के सदस्य, संस्थान में नियुक्त न्यायिक अधिकारीगण एवं लखनऊ में प्रतिनियुक्ति पर तैनात न्यायिक अधिकारीगण और संस्थान के कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्य लाभान्वित हुए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-