पुलवामा हमले के बाद से भारतीय सेना ने आतंकियों का सफाया करने का अभियान चला दिया है। इस कड़ी में सेना जम्मू-कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को सेना को नौशेरा कि बांदीपोरा सेक्टर में कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर सेना ने पूरे इलाके पर घेरा डाल दिया है।
सेना के जवान आतंकियों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं तथा आम लोगों को सेना का सहयोग करने को कहा है।सुरक्षाबलों को जो खुफिया जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक नौशेरा सेक्टर में कई आतंकी छुपे हैं और यही से पूरे कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
इसी बीच खबर है कि पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही है, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना की ओर से दिया जा रहा है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-