*नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म*
*महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की फरियाद*
*पीड़िता द्वारा तहरीर देने के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा*
*फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक उसे बहला-फुसलाकर नौकरी का झांसा देकर सेठ से मिलवाने के लिए ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरोली दिनांक 5 मार्च सन 2022 को अपनी गाड़ी से ले गया वही रास्ते में सुनसान एरिया में गाड़ी खड़ी करके गाड़ी के सारे दरवाजे लॉक करके जबरदस्ती पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वही महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की फरियाद लगाते हुए उक्त आरोपी के विरोध कानूनी कार्रवाई की मांग की है और वहीं पुलिस अधीक्षक ने महिला को न्याय का आश्वासन दिया*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-