April 19, 2026

*नोडल अधिकारी ने एल1,एल2 व एल3 अस्पतालों का किया निरीक्षण*

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 29 जून, नोडल अधिकारी ने एल1,एल2 व एल3 अस्पतालों का किया निरीक्षण*

कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद वाराणसी हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी वेदपति मिश्रा ने कोविड के चिकित्सालय एल-3 लेबल के सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, एल-2 लेबल के पं0 दीन दयाल चिकित्सालय, एल-1 लेबल के ई0एस0आई0 सी0 चिकित्सालय एवं एल-1 सम्बद्ध चिकित्सालय राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, चौकाघाट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया तथा चिकित्सालयों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी किया। भ्रमण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0मौर्या, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय राय एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 राहुल सिंह उपस्थित थे।
कोविड-19 के अन्तर्गत क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय भारत सरकार (वाराणसी) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहरी क्षेत्र के हॉट स्पाट में जनजागरूकता हेतु माईकिंग दो पहिया वाहन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0वी0बी0सिंह ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला सर्विलांस अधिकारी डा0 एस0एस0कन्नौजिया, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डा0 लालजी एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।