September 18, 2026

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को यूपी के मेरठ से तीन लोगों के साथ किया गया गिरफ्तार-

Spread the love

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को यूपी के मेरठ से तीन लोगों के साथ किया गया गिरफ्तार

महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम किया गया था घोषित.

नोएडा के फेस-2 थाने ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर घोषित किया था यह इनाम

गौरतलब है की श्रीकांत त्यागी का नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाली एक महिला से हो गया था झगड़ा .जिसके बाद शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ( किसी महिला पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना ) के तहत मामला किया गया था दर्ज

अधिकारियों के मुताबिक, बाद में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 447 (अनाधिकार प्रवेश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (धमकी देना) के तहत लगाए गए आरोप .