नेपाली लड़कियों से दुष्कर्म का मामला:पुलिस ने चार आरोपियों किया गिरफ्तार,फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा
बलरामपुर।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार में घर का सामान खरीदने के लिए पड़ोसी देश नेपाल से आई दो किशोरियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि नेपाल के दांग जिले में रहने वाली दो किशोरियां सीमावर्ती क्षेत्र मणिपुर बाजार में साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदने आ रही थीं।तभी रास्ते में हरैया क्षेत्र में पड़ने वाले जंगल में चार लोगों ने उन्हें रोककर उनके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरियों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि परिजन नेपाल पुलिस के पास गए।जो दोनों किशोरियों को लेकर हरैया थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि हरैया पुलिस ने रामचंद्र, राजेंद्र, राकेश और पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी तथा यह मुकदमा फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाएगाlFTR NEWS





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-