June 1, 2026

नुपुर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल पर सख्त कार्यवाई करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र-

Spread the love

*नुपुर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल पर सख्त कार्यवाई करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र*

 

*नुपुर शर्मा जी व नवीन कुमार जिंदल जी के बयानों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की छवि को पहुंचा नुकसान-ई०राहुल कुमार सिंह*

 

*कतर मे भारतीय दूतावास ने अपने जवाब मे माना ऐसे लोगों को आराजक तत्व,अब ऐसे आराजक तत्वों पर सख्त कार्यवाई करे भारत सरकार*

 

*नुपुर शर्मा का निलंबन व नवीन कुमार जिंदल का भाजपा से निष्कासन मात्र एक दल विशेष की कार्यवाई,भारत सरकार क्यों नहीं कर रही ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाई*

*****************************

प्रेस विज्ञप्ति

सेवा में,

सम्पादक महोदय,

दैनिक……………………

वाराणसी ।

नुपुर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गयी बेहद अपमानजनक टिप्पणियों पर भारत सरकार द्वारा सख्त कार्यवाई करने के लिए सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई०राहुल कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखा है।इस विषय पर श्री सिंह ने बताया कि नुपुर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल जी के बेहद शर्मनाक बयानों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि को बेहद नुकसान पहुंचा है।इस प्रकार के बयानों के कारण कतर देश की आपत्ति पर जब स्वयं भारत सरकार के दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान मे ऐसे लोगों का फ्रिंज एलीमेंट अर्थात आराजक लोगों की संज्ञा दे दी तो भारत सरकार ऐसे आराजक लोगों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।नुपुर शर्मा का भाजपा से निलंबन व नवीन कुमार जिंदल का भाजपा से निष्कासन मात्र एक राजनैतिक दल की कार्यवाई है जिसको की भारत सरकार की आधिकारिक कार्यवाई कत्तई नहीं माना जा सकता है।इन दोनों के बयानों से मात्र भारत की धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल नहीं हुई है बल्कि साथ ही साथ कतर,ओमान,ईरान मे भारी संख्या मे कार्य करने वाले भारतीयों की छवि को भी नुकसान पहुंचा है।तमाम सोशल मीडिया की खबरों से देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सामानों व व्यक्तियों का बहिष्कार करने की खबरें फैलायी जा रही है।इस विषय पर भारत सरकार को,जिसने स्वयं अपने आधिकारिक बयान मे ऐसे लोगों को आराजक की संज्ञा दी है,सख्त कार्यवाई कर ऐसे लोगों को जेल मे डालने का कार्य करना चाहिए।

 

श्री सिंह ने कहा कि मैने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रधानमंत्री कार्यालय स्वयं इस विषय का संज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाई करे जिससे ऐसे आराजक तत्वों के बीच कड़ा संदेश जाये कि जो भी भारत मे किसी भी धर्म विशेष का अपमान करने का प्रयास करेगा उससे भारत सरकार सख्ती से निपटेगी।

 

प्रेषक:

 

ई०राहुल कुमार सिंह

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-समाजवादी लोहिया वाहिनी

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष-क्रांति फाउंडेशन

 

9935776310,6392702936