April 27, 2026

निर्वासित तिब्बती सरकार के नए प्रधानमंत्री का ताज पेंपा सेरिंग के सिर सजा- अजय मिश्रा

Spread the love

निर्वासित तिब्बती सरकार के नए प्रधानमंत्री का ताज पेंपा सेरिंग के सिर सजा है. पेंपा सेरिंग ने अपने प्रतिद्वंदी केलसंग दोरजे को हराकर प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर कब्जा किया है. शुक्रवार को धर्मशाला स्थित निर्वासित तिब्बती सरकार के मुख्यालय में घोषित किए गए परिणाम में पेंपा सेरिंग को विजेता घोषित किया गया. पेंपा सेरिंग ने 34324 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी केसलंग दोरजे को 5417 मतों के बड़े अंतर से मात दी है. केलसंग दोरजे को 28907 मत हासिल हुए.