*वाराणसी पिंडरा*
*नामांकन को लेकर पूरे दिन ब्लॉक परिसर में रही गहमागहमी*
पिन्डरा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत पिन्डरा ब्लाक मुख्यालय परिसर में आज सुबह 8 बजे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत पद पर चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। परिसर में काफी गहमा गहमी रही।
पिंडरा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर खंड विकास कार्यालय पिन्ड्रा के परिसर में आज सुबह 8:00 बजे से नामांकन का कार्य शुरू हुआ जिसमें महिलाओं ने चड़बड़ कर हिस्सा लिया और सर्वप्रथम ग्राम सभा राजपुर कोरौता से मधु सिंह ने अपना पहला नामांकन लगभग 8:30 बजे किया इसके बाद ग्रामसभा नेवादा से कुमकुम सिंह ग्राम सभा नेहियाँ से पूजा सिंह पत्नी संदीप सिंह ने दर्जनों महिलाओं के साथ आकर अपना नामांकन किया वहीं ब्लाक परिसर में बने 28 बुथो पर नामांकन कर्ताओं की लंबी कतार लगी थी। कोविड 19 के गाईड लाईन को लेकर लोग मास्क पहने थे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। परिसर के अंदर और बाहर मेले जैसा दृश्य दिखाई दिया। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर से 200 मीटर की दुरी पर पुलिस कर्मियों को तैनात करते हुए वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था साथ ही परिसर के मुख्य द्वार सहित सभी नामांकन बुथो पर सुरक्षा कर्मियो को तैनात किया गया है परिसर के मुख्य द्वार पर हेल्पडेस्क भी बनाया गया था जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिली वही खंड विकास अधिकारी बी के जायसवाल व ए आर ओ देवव्रत यादव के नेतृत्व में चुनाव कर्मी नामांकन का कार्य संपन्न करा रहे थे।







More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ