June 21, 2026

नाबालिग बेटियों को लेकर दर दर भटक रहा पीड़ित नही हो रही सुनवाई- अंकित तिवारी

Spread the love

*अपनी नाबालिग बेटियों को लेकर दर दर भटक रहा पीड़ित नही हो रही सुनवाई*


बहराइच जिले के- मटेरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदा के मजरा प्रहलादा में दिनांक 25/05/2021 को गांव में एक शादी में डांस प्रोग्राम हो रहा था जिसे देखने गई गांव के ही जिमीदार सोनकर की दो लड़कियां सीमा सोनकर व मीना सोनकर से गांव के ही संजय वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा, आशीष पुत्र नकछेद, पंकज पुत्र ननकू अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने लगे जब लड़कियों ने अश्लील हरकतों का विरोध किया तो दबंग जाती सूचक गालियां देने लगे और अभद्रता की तथा लड़कियो का पीछा किया और दुप्पटा भी छीन लिया पीड़ित ने बताया कि दबंग घर मे घुसकर लड़कियों से मारपीट भी और जान से मारने को धमकी भी दिए पीड़ित घटना की रात में ही स्थानीय मटेरा थाना पर गया और थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जान माल की रक्षा और मुकदमा दर्ज कर उचित करवाई की गुहार लगाई पीड़ित के अनुसार 25 मई से आजतक स्थानीय पुलिस आज कल करके पीड़ित को दौड़ा रही न ही मुकदमा दर्ज कर नही न ही कोई करवाई की कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित तंग आकर फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के यहाँ पहुंचा है ।

*रायबरेली से अंकित तिवारी की न्यूज*