वाराणासी/दिनाँक: 30नवम्बर2022 (सू.वि.)
*नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस के तत्वावधान में पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया*
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 30 नवंबर, 2022 को नागरिक सुरक्षा प्रखंड कोतवाली के तत्वाधान में दशभुजा दुर्गा मंदिर प्रांगण, पीलीकोठी में प्रातः काल स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अशोक ,नीम, मीठी नीम, एवं विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए गए।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा द्वारा पौधारोपण के उपरांत सदस्यों को आगामी कार्यक्रम से अवगत कराया गया तथा अपेक्षा की गई कि समस्त प्रखंड अपने क्षेत्रों में समय-समय पर स्वच्छता अभियान तथा पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, डिविजनल वार्डन कन्हैया लाल, शैलेश सिंह, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, पोस्ट वार्डन श्याम सुंदर, कामेश्वर पाठक ,अश्वनी सिंह , जितेंद्र, जयशंकर सिंह एवं बड़ी संख्या मे स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ