मिर्जापुर : कोतवाली क्षेत्र के चौकी मंडी समिति प्रभारी अजय श्रीवास्तव मय हमराह कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह व धनंजय यादव के साथ बथुआ तिराहे पर यातायात एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चौराहे पर मौजूद महिला आरक्षी सीमा सिंह को साथ लेकर चंदनपुरी कॉलोनी पहुंचे तो मुखबीर द्वारा इंगित करके बताया गया कि साहब वही महिला है जो नशीला पदार्थ बेचने जा रही हैं। इस पर महिला का नाम पता पूछा गया तथा नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम राधा सोनकर पत्नी जितई सोनकर निवासी बथुआ थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर बताई। उक्त महिला के पास से 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई तथा उक्त महिला के माध्यम से नशीले पदार्थ की खरीदफरोख्त में लगे एक अन्य व्यक्ति विशाल कुमार मल्लाह निवासी देवघर पांडे थाना हलिया जनपद मीरजापुरको 06 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली कटरा में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रही है कार्यवाही।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-