May 2, 2026

नवीन अरोड़ा ने बने नए हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया

Spread the love

लखनऊ

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था नवीन अरोरा लगातार सड़कों पर निकल कर ले रहे लॉक डाउन का जायजा। जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा ने कल बने नए हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया अपने जवानों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे। लगातार जिस तरह से जेसीपी कानून व्यवस्था सड़कों पर निकलकर हॉटस्पॉट एरिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं वैसे वहां ड्यूटी कर रहे उनके मातहतों को ड्यूटी के दौरान बल मिलता है। जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा लगातार अपने मातहतों को ब्रीफ भी करते रहते हैं उनकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं कई बार सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में अव्यवस्था की शिकायत के बाद वहां जाकर निरीक्षण भी कर चुके हैं। सदर कैंट में बने हॉटस्पॉट हसनगंज थाना अंतर्गत कैसरबाग इंदिरा नगर लखनऊ के लगभग सभी हॉटस्पॉट एरिया का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं ।