नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने संभाला कार्यभार
05 जून, 2021 प्रयागराज।
नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रयागराज श्री संजय कुमार खत्री ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2010 बैच के आईएएस श्री संजय कुमार खत्री गाजीपुर एवं रायबरेली में भी जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके है। वर्तमान समय में वे जल निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। श्री संजय कुमार खत्री ने आज दिनांक 05.06.2021 को सायं में कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी श्री विवेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) अशोक कुमार कनौजिया, अपर जिलाधिकारी (वित्त) एम0के0 सिंह, सिटी मजिस्टेªट रजनीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-