April 21, 2026

नवजोत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज -पंजाब के मंत्री

Spread the love

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान विवादित भाषण देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कटिहार के बारसोई थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दिया गया है।

विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में मुस्लिम बहुल कटिहार में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुसलमानों से कहा ‘ये बांट रहे हैं आपको। मुस्लिम भाईयों ये यहां पर ओवैसी साहेब जैसे लोगों को लाकर आप लोगों के वोट बांटकर ये जीतना चाहते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू के एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान विवादित भाषण देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कटिहार के बारसोई थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।